बादाम खाने के फायदे और नुकसान-बादाम किसे नहीं खाना चाहिए

 


बादाम सूखे मेवे में से एक है इसमें बोहोत सारे  पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। आयुर्वेद में भी बादाम को अहम् स्थान प्राप्त है। अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते है की बादाम खाने से याददाश्त तेज रहती है। और बोहोत सारे शारीरिक और मानसिक समस्याएं को दूर करता है। तो आज हम इस लेख में बादाम खाने के फायदे और नुकसान जानेगे और साथ में बादाम किसे नहीं खाने चाहिए।

बादाम खाने के फायदे और नुकसान
बादाम खाने के फायदे और नुकसान-बादाम किसे नहीं खाना चाहिए 

बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड ,विटामिन इ ,फाइबर ,कैल्शियम ,जिंक ,अमीनो एसिड ,प्रोटीन ,मैग्नेशियम जैसे पोषक तत्व बोहोत ज्यादा मात्रा में पाए जाते है। जो आपको कई सारी बिमारिओं से बचता है।परन्तु जैसे बादाम खाने के फायदे है वैसे कुछ नुकसान भी है। आइए जानते है बादाम खाने के फायदे और नुकसान। 

यह भी पढ़े -पुरुषो को अखरोड़ खाने के फायदे -99 प्रतीषद लोग नहीं जानते 

बादाम खाने के फायदे 

बादाम में बोहोत सारे पोषक तत्व होने के कारन अगर आप इसका रेगुलर सेवन करते हो तो आपके शरीर की रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ती है। और इन के कारन आपका स्वास्थ अच्छा रहता है। 

1 . कैंसर से बचाव 

बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व से कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी का खतरा कम रहता है। और साथ में बादाम में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते है जो शरीर में बढ़ने वाली अतिरिक्त कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है। इसके कारन कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। 

2 . हृदय के लिए अच्छा 

हृदय के स्वस्थ के लिए बादाम का खाना अच्छा माना जाता है।बादाम का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में बढ़ा हुआ कोलोस्ट्रोल नियंत्रित रहता है। और इसमें पाया जाने वाला फाइबर हृदय रोग के लिए फायदेमंद होता है। जिससे हमारा हार्ट स्वस्थ रहता है। 

3 . त्वचा के लिए 

बादाम में ज्यादा मात्रा में विटामिन इ होता है। जोकि त्वचा के लिए बोहोत ही फायदेमंद होता है। अगर रोजाना बादाम तेल से शरीर की मालिश की जाए तो त्वचा मुलायम रहती है और चमकदार भी रहती है।बच्चो की त्वचा के लिए भी बादाम तेल बहुत लाभदायक है। 

4 . बालो के लिए 

बालो के लिए बादाम का सेवन लाभदायक होता है। क्योकि बादाम में मौजूद विटामिन इ हमारे बालो के लिए अच्छा होता है। रोजाना बादाम तेल की मालिस करने से बालो में चमक और बाल घने भी हो जाते है। 

5 . कब्ज़ के लिए 

बोहोत सारे लोगो को कब्ज़ की शिकायत होती है। और इसके कारन वो बोहोत परेशान रहते है। पर अगर आप बादाम का सेवन करते है तो इसमें मौजूद फाइबर आपकी पचन क्रिया अच्छी रहता है और आपका पेट अच्छेसे साफ भी होता है। और कब्ज़ की समस्या दूर करने में मदत करता है। 

बादाम खाने के फायदे
6 . हड्डियों के लिए 

बादाम में बोहोत ज्यादा मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो हमारे शरीर की हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। बादाम के सेवन से हमारे शरीर की हड्डिया मजबूत होती है। और हड्डियों से जुडी हर परेशानिया दूर करता है। 

यह भी पढ़े -पुरुषो के लिय अंजीर के लाभ -शादीशुदा पुरुष खाके तो देखो 

7 . वजन को नियंत्रित 

बादाम के सेवन से आपका वजन नियंत्रित तो रहता ही है और साथ में वजन काम भी करता है। बढ़ता वजन शरीर में बीमारिया बढ़ता है। इसलिए अगर आप बादाम का सेवन करते है तो उसमे मौजूद फाइबर वजन को बढ़ने से रोकता है। 

8 . आँखो के लिए 

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे हमारी आँखे भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में अगर आप बादाम का सेवन करते हो तो आपको काफी लाभ मिलता है और आखो की रौशनी भी बढ़ती है। क्योकि बादाम में मौजूद जिंक और विटामिन इ हमारी आँखो की रेटिना और उसकी हर समस्या दूर करता है। इसलिए आखो के स्वस्थ के लिए बादाम उत्तम है। 

9 . एंटीऑक्सीडेंट होता है 

बादाम में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो हमारे शरीर में अलग अलग कारणों से बढ़ने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। और इसके कारन कैंसर ,मधुमेह ,अल्ज़ाइमर के रोग जैसी समस्याओ का खतरा कम कर देता है। 

10 . ऊर्जा के लिए 

बादाम का सबसे बड़ा फायदा यह है की वो शरीर में ऊर्जा को बढ़ता है। जिससे हम बिना थके दिन भर काम कर पाते है। बादाम में मौजूद प्रोटीन ,फाइबर ,फैट हमारे शरीर को ऊर्जावान रखता है। 


बादाम खाने के नुकसान 

बादाम हमारे शरीर के लिए अच्छा तो है परन्तु अगर ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेने से इसके कुछ समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। 

1 .किडनी स्टोन 

ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। बादाम में ऑक्स्लेट्स से भरे हुए होते है। जो शरीर में ज्यादा मात्रा में जाने से किडनी स्टोन हो सकता है। 

बादाम खाने के नुकसान
2 . एलर्जी 

बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। अगर ज्यादा मात्रा में सेवन करने से किसी किसी को कुछ एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए बादाम काम ही खाना चाहिए 

3 . वजन बढ़ाता है 

बादाम अगर जरुरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करे तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। बादाम में फैट और कैलरी बोहोत होते है। इसलिए उसे सिमित ही खाने चाहिए।

यह भी जरुर पढ़े -सुखी खासी की देसी दवा -सुखी खासी के घरेलू उपाय  

बादाम खाने का सही तरीका 

बादाम खाने बोहोत सारे तरीके है। आइए जानते है कुछ अलग अलग तरीके ,

1 . बादाम को खाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है उसे रात को भिगोकर अगली सुबह छिलके उतारकर खाया जाना है। 

2 . बादाम का हलवा बनाकर भी खा सकते है। 

3 . सलाद में मिलाकर भी खा सकते है। 

4. बादाम को आप मिल्क शेक बनाकर खा सकते है। 

5 . मिठाई में बादाम का उपयोग किया जाता है। 

6 . चॉकलेट में भी बादाम यूज़ करते है। 

7 . बादाम को केक में यूज़ करके खाया जा सकते है। 

8 . कुछ लोग बादाम को ऐसे ही साबुत खाते है। 


बादाम किसे नहीं खाना चाहिए

अक्सर लोग बेहतर स्वास्थ के लिए और दिमाग तेज करने के लिए बादाम का सेवन किया करते है। क्योकि बादाम में प्रोटीन ,विटामिन ,फाइबर ,अमीनो एसिड होता है जो हमारे शरीर के लिए बोहोत ही लाभदायक होता है। बादाम शरीर के लिए विकास के लिए और मजबूती के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते है की बादाम खाने से आपको कुछ परेशनिया भी झेलनी पद सकती है। और कुछ लोगो को बादाम खाना परेशानी का सबब भी सकता है। इसलिए बादाम किसे नहीं खाना चाहिए चलो जानते है। 

बादाम किसे नहीं खाना चाहिए
जो लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशांन है उन लोगो को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योकि इसमें मौजूद मैग्नेसिम ब्लड प्रेशर की दवाइयोका असर कम कर देता है. इसलिए ब्लड प्रेशर के रोगी को बादाम नहीं खाना चाहिए। 

 जो लोग पथरी के मरीज है उन लोगो को भी बादाम नहीं खाने चाहिए। क्योकि बादाम में ऑक्सीलेट ज्यादा मात्रा में होता है। जो किडनी स्टोन के निर्माण में सहाय्यक साबित होता है। इसलिए पथरी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति बादाम नहीं खाने सलाह दी जाती है। 

जिन लोगो को माइग्रेन सबंधी बीमारिया है उन लोगो को बादाम खाने से बचना चाहिए। क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन इ मौजूद होता है। ज्यादा बादाम खाने की वजहसे माइग्रेन के  रोगिओं को चक्कर आना ,या फिर सिरदर्द हो सकता है। इसलिए इन लोगो को बादाम नहीं खाना चाहिए।

 

सारांश 

इस लेख में हमने पढ़ा की बादाम खाने से क्या फायदे और नुकसान होते है। और इसे किन लोगो को नहीं खाना चाहिए। बादाम हमारे शरीर के लिए पौष्टिक होता है क्योकि इसमें प्रोटीन ,विटामिन ,फाइबर जैसे बोहोत सारे पौष्टिक तत्व होते है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। परन्तु इसे सही मात्रा में खाने सेही आपको सही लाभ मिलते है।लोग बादाम को अलग अलग तरीको से खाना पसंत करते है। पर आप बादाम खाने से पाहिले अगर आपको कुछ एलर्जी है या फिर शारीरिक समस्या है तो डॉक्टर से सलाह करके ही खाना उचित होता है। 


FAQ 

Q . 1 - एक दीन  में कितने बादाम खाने चाहिए ?

Ans -;अक्सर लोगो को एक दिन में तीन से चार बादाम खाने की सलाह दी जाती है। क्योकि ज्यादा बादाम खाने से आपके स्वास्थ को नुकसान भी हो सकता है। 

Q . 2 -सुबह खाली पेट बादाम खाने से क्या लाभ मिलते है ?

Ans -;खाली पेट बादाम खाने से त्वचा सबंधी बीमारिया से आप दूर रहते है। क्योकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसकी वजह से रूखी त्वचा की समस्या से निजाद मिलती है। 

Q . 3 -भीगे बादाम खाने से क्या फायदा मिलता है ?

Ans -;भीगे बादाम खाने से आपके उसमे मौजूद पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखते है। और साथ में आपकी बढ़ी हुई चर्बी को कम करते है। और भीगे बादाम में कैल्शियम भी होता है इससे आपकी हड्डिया मजबूत बनती है। 

Q . 4 -बादाम खाने का सही तरीका क्या है ?

Ans -;बादाम गर्म पदार्थ होता है ,इसलिए उसे भिगोकर खाना चाहिए। खासतौर पर गर्मी के मौसम में आपको भीगोकर ही बादाम खाने चाहिए। बादाम को आप छिलके या बिना छिलका उतारे भी खा सकते है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.